मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:32 · नई दिल्ली संस्करण

ममता बनर्जी की सरकार में बहू-बेटियां मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न की शिकार : आरती सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध में बुधवार को झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में विरोध किया गया। आरती ने कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली क्षेत्र के टीएमसी के जनप्रतिनिधि शेख शाहजहां ने वहां की मासूम बहू-बेटियों को उन्हें लाभार्थी के रूप में लाभ देने के लोभ में बहला-फुसलाकर उसे अपने ठिकानों पर ले जाते हैं और उसे कुछ दिन रखकर फिर उनका शारीरिक, मानसिक शोषण कर घर भेज देते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा कितने दिनों से चल रहा है लेकिन ममता बनर्जी की सरकार मूकदर्शक बनकर बैठी हुई हैं और शेख शाहजहां को बचाने की कोशिश कर रही है। आरती ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा दोषी को सजा देने की मांग करती है। साथ ही कहा कि बंगाल की ममता बनर्जी सरकार महिला विरोधी सरकार है, जहां महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए भी कोई पहल नहीं कर रही है। बंगाल में लोकतंत्र पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

विरोध प्रर्दशन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरती राणा, प्रदेश महामंत्री डॉक्टर सीमा सिंह सहित सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, जिला परिषद के सदस्य उपस्थित थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें