मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तांतनगर ओपी के खेड़ियाटांगर गांव में शनिवार रात एक पिता ने अपनी पुत्री की डंडे से मारकर हत्या कर दी।

ग्रामीणों के अनुसार लालसिंह पूर्ति ने अपनी छह वर्षीय पुत्री सोनिया पूर्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पुलिस को मामले की सूचना दी।

ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार रात सोनिया पूर्ति घर में सो रही थी। इसी दौरान उसके पिता लालसिंह पूर्ति ने अचानक डंडा उठाकर उस पर हमला कर दिया।

बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपित ने अपनी पत्नी पर भी हमला किया और आसपास मौजूद लोगों को भी मारने का प्रयास करने लगा। उसकी हरकतों से परिवार और गांव के लोग दहशत में आ गए।

टांगर पोखरिया के मुखिया मंगल सिंह पूर्ति ने बताया कि लालसिंह पूर्ति पिछले तीन-चार दिनों से बीमार था। घटना के समय उसका व्यवहार भी सामान्य नहीं लग रहा था। जब उसने अपनी बेटी पर हमला किया और अन्य लोगों को मारने के लिए दौड़ाने लगा, तब ग्रामीणों ने किसी तरह उसे काबू में किया और पेड़ से बांध दिया।

घायल सोनिया को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृत बच्ची की मां ने बताया कि लालसिंह पिछले दो-तीन दिनों से ठीक से खाना-पीना नहीं कर रहा था। उसे बुखार भी था और वह नियमित रूप से दवा नहीं ले रहा था। घटना से पहले वह अपने आप से बातें कर रहा था और उसका व्यवहार असामान्य प्रतीत हो रहा था। खाना खाने के बाद उसने उल्टी भी की थी।

इसके कुछ देर बाद उसने अचानक डंडा उठाकर बेटी पर हमला कर दिया और परिवार के अन्य सदस्यों को भी निशाना बनाने की कोशिश की।

परिजनों ने बताया कि लालसिंह पूर्ति के पांच बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और चार बेटियां शामिल हैं। सोनिया पूर्ति परिवार की सबसे छोटी संतान थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें