मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 15 तक बढ़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। राज्य में संचालित 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए अब आवेदन फॉर्म 15 मार्च तक प्राप्त किया जा सकता है। फॉर्म प्राप्त करने की अवधि को बढ़ा दिया गया है। राज्य शिक्षा परियोजना ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इससे संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।प्रवेश पत्र 18 से 21 मार्च तक प्राप्त किए जा सकेंगे। उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 22 मार्च को होगी। प्रवेश से संबंधित पहली मेधा सूची का प्रकाशन 30 मार्च को होगा। एक से सात अप्रैल तक विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा। आठ अप्रैल से उत्कृष्ट विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो जायेगी।ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे अभिभावकमुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए अभिभावक ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। राज्य शिक्षा परियोजना ने उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के लिए वेब पोर्टल (https://www.soeadmission.in) भी लांच किया है। इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से छात्र और अभिभावक 15 मार्च तक शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं उत्कृष्ट विद्यालयराज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से संचालित उत्कृष्ट विद्यालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) से मान्यता प्राप्त हैं। ये उत्कृष्ट विद्यालय स्मार्ट क्लास, खेलकूद एवं तकनीकी कौशल प्रशिक्षण के साथ विज्ञान विषय के लैब, पुस्तकालय, प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक, लैंग्वेज लैब समेत कई आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं। इन विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना और सूचना प्रौद्योगिकी के मजबूत ढांचे से युक्त उत्कृष्ट विद्यालयों में 15 मार्च तक नामांकन के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें