मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

पहाड़ -समतल वाहन चालक विवाद और गहराया, दार्जिलिंग की गाड़ियों के मैदानी इलाकों से यात्री ले जाने पर रोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पहाड़ -समतल वाहन चालक विवाद और गहराया,  दार्जिलिंग की गाड़ियों के मैदानी इलाकों से यात्री ले जाने पर रोक

सिलीगुड़ी। दार्जिलिंग जिले में पहाड़ और मैदानी इलाकों के वाहन चालकों के बीच विवाद के चलते मंगलवार से दार्जिलिंग की गाड़ियां सिलीगुड़ी से पर्यटकों को लेकर नहीं जा सकेंगी। मंगलवार सुबह से पर्यटक सामान्य रूप से सिलीगुड़ी की गाड़ियों से ही दार्जिलिंग रवाना हो रहे हैं। हालांकि वाहन चालक इस समस्या का जल्द समाधान चाहते है। सभी की मांग है कि दोनों पक्ष आपसी बातचीत के जरिए इस विवाद का निपटारा करें।उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ हफ्तों से सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग जाने वाले पर्यटक वाहनों को पहाड़ में साइड सीन पर रोकने के आरोप लगते रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर कई बार बातचीत हुई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। इसके बाद सोमवार को समतल के वाहन चालकों ने भी ऐलान किया कि अब दार्जिलिंग की कोई भी गाड़ी समतल से पर्यटकों को लेकर नहीं जाएगी। दार्जिलिंग की गाड़ियों को पर्यटकों को यहां छोड़कर खाली लौटना होगा।इससे पहले पहाड़ में गाड़ियां रोके जाने की घटनाओं के बाद समतल के वाहन चालक और टूर ऑपरेटर संगठनों ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी। बाद में प्रशासन की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के बीच बैठक भी हुई। उस बैठक में पहाड़ के वाहन चालक संगठनों ने मांग रखी कि पहाड़ में साइड सीन के लिए पर्यटकों को उनकी ही गाड़ियां किराए पर लेनी होंगी, जबकि सिलीगुड़ी की गाड़ियां केवल पर्यटकों को पहाड़ तक पहुंचाएंगी। इसी के विरोध में अब समतल के वाहन चालकों ने यह जवाबी कदम उठाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें