मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

डालटनगंज स्टेशन के पार्किंग में बेकाबू कार ने आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को रौंदा, नशे में धुत चालक की जमकर हुई धुनाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डालटनगंज स्टेशन के पार्किंग में बेकाबू कार ने आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को रौंदा, नशे में धुत चालक की जमकर हुई धुनाई

पलामू। डालटनगंज रेलवे स्टेशन के न्यू पार्किंग में रविवार रात नशे में धूत एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए आधा दर्जन यात्रियों को रौंद दिया। जख्मी यात्रियों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर टीओपी 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया है। जख्मी यात्रियों को इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भेजा गया। दोनों बच्चों की स्थिति गंभीर बताई गई है। सभी यात्री हैदरनगर के रहने वाले हैं और डिज्नीलैंड मेला देखने के लिए पहुंचे थे।

टीओपी 2 प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार नशे में धूत कार (जेएच 01 एफ 9466) के चालक ने तेजी और लापरवाही से कार चलाते हुए स्टेशन पार्किंग में बैठे यात्रियों को रौंद दिया और पास के गड्ढे में गिर गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और चालक को हिरासत में ले लिया है। उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। जख्मी यात्रियों को इलाज के लिए भेजा गया है। घटना के बाद जख्मी यात्रियों के परिजनों ने चालक की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। कार को पत्थर मार कर क्षतिग्रस्त भी कर दिया। यात्रियों में घटना को लेकर भारी आक्रोश था। घटनास्थल पर काफी देर तक चीख पुकार मची हुई थी।

जख्मी बच्चों में हैदरनगर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव की रहने वाली निधि कुमारी और उसका भाई अंशु कुमार, अशोक चौधरी एवं अन्य शामिल हैं।

कार चालक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी के रूप में हुई है। कार चालक पूरी तरह से नशे में धूत था। नशे में होने के कारण ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने सोमवार को बताया कि कार चालक को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की छानबीन की जा रही है। कार चालक नशे में था और उसने कई लोगों को रौंद दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें