मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

डालटनगंज के युवक की हत्या, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डालटनगंज के युवक की हत्या, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

पलामू। जिला मुख्यालय डालटनगंज के एसपी कोठी रोड आबादगंज के शुभम अग्रवाल (40) की हत्या कर दी गई। उसका शव मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ के डीटीएस टोला में डालटनगंज-चियांकी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक किनारे से बरामद किया गया। घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तेजी से अनुसंधान किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सात बजे सुआ डीटीएस टोला में रेलवे ट्रैक किनारे शव देखा गया। बाद में डेड बॉडी की पहचान की गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन और सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। छानबीन की गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही।डेड बॉडी को देखने से प्रतीत हो रहा था कि उसके सिर पर वार किया गया होगा। दाहिने हाथ की उंगलियां भी क्षतिग्रस्त पाई गई। संभावना है कि हत्या से पहले युवक जान बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ गया होगा। ऐसे में उसकी हाथ की तीन उंगली क्षतिग्रस्त नजर आई। उसके गले का सोने का चैन, मोबाइल, पर्स गायब मिले हैं। मोटरसाइकिल बरामद हुई है। परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजे से शुभम का कोई अता पता नहीं चल रहा था।ग्रामीणों में चर्चा है कि प्रेम प्रसंग में शुभम की हत्या हुई, जहां घटना हुई उसके अगल-बगल की किसी युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पूरे गांव में इस घटना की चर्चा है। प्रेम प्रसंग होने के कारण शुभम उपरोक्त इलाके में आना-जाना करता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें