12 अगस्त को बाबा मंदिर में मनाया जाएगा दहीहांडी उत्सव
देवघर । देवघर के बाबा नगरी में बाबा बैद्यनाथ की जीवंत रूप की पूजा करने की परंपरा रही है। भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष नवमी तिथि को दही हांडी का उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा की जाएगी।
बुधवार 12 अगस्त को दही हांडी का उत्सव के दौरान सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा षोडशोपचार विधि से बाबा की पूजा करेंगे। उन्हें मंदिर स्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित व उपचार भक्ति नाथ फलहारी पूजा करायेंगे। इस दौरान बाबा पर दही अर्पित की जायेगी।
इसके बाद बाबा मंदिर परिसर स्थित सभी 22 मंदिरों में बारी-बारी से दही अर्पित की जाएगी। तत्पश्चात बाबा का पट पुनः शाम को खोला जायेगा। जस बाद बाबा का श्रृंगार पूजा की जाएगी। विदित हो कि जन्माष्टमी के दूसरे दिन बाबा मंदिर में दही काटो का पर्व बनाने की प्राचीन परंपरा है। जिस परंपरा का निर्वहन आज तक किया जा रहा है।





