मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

दादा ने पोते की गला दबाकर की हत्या, आहर के पानी में फेंका शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू ।जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ऊपरी कला गांव के टोला होल्या से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक दादा ने अपने पोते शुभम कुमार (08) की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपित दादा ने शव को आहर के पानी में मिट्टी के नीचे दबा दिया। घटना के बाद से आरोपी दादा कपिलदेव सिंह फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है, जब शुभम दूध लेने घर से बाहर निकला था। उसकी मां, खुशबू देवी के अनुसार, शुभम घर से थोड़ी दूर जाने के बाद लापता हो गया था। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिवार वालों ने शुभम का शव आहार के किनारे पानी के नीचे मिट्टी में दबा हुआ पाया। फिलहाल इस जघन्य हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव के नेतृत्व में मामले की जांच जारी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है, ताकि हत्या के पीछे के कारणों का पता चल सके।घटना के बाद से आरोपी दादा कपिलदेव सिंह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए गांव और आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक शुभम कुमार के परिवार में इस घटना के बाद गहरा शोक है। शुभम के पिता अंकुश कुमार सिंह और माँ खुशबू देवी को अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके अपने परिवार के सदस्य ने ही उनके बेटे की जान ले ली। पूरे गांव में इस घटना से सनसनी फैल गई है और लोग सदमे में हैं। पुलिस ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि अगर आरोपी की कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरत रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें