मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा देकर आर्किटेक्ट से 11 करोड़ 99 लाख रुपये की ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा देकर आर्किटेक्ट से 11 करोड़ 99 लाख रुपये की ठगी

गौतमबुद्ध नगर। शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक आर्किटेक्ट को अपने जाल में फंसा कर उससे 11 करोड 99 लाख रुपये की ठगने का मामला सामनो आया है। पुलिस ने केस दर्ज की घटना की जांच शुरू कर दी है।अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने गुरुवार को बताया कि इंद्रपाल चौहान पुत्र प्रताप सिंह चौहान निवासी सेक्टर 47 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 अक्टूबर को क्यारा शर्मा नाम की एक महिला का उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया। उसने उन्हें शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर लाभ कमाने का सुझाव दिया। पीड़ित के अनुसार वह महिला की बातों में आ गए तथा उन्हें महिला ने एक ग्रुप से जोड़ा और उन्हें एक लिंक भेजा। इसके माध्यम से उन्होंने एक एप डाउनलोड कर लिया। पीड़ित के अनुसार उन्हें 17 नवंबर को उक्त ग्रुप से रिमूव कर दिया गया। तथा एक अन्य ग्रुप से जोड़ा गया, जिसमें काफी लोग शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर रहे थे। वे लोग शेयर मार्केट में पैसा लगाने के बाद हुए फायदे की स्क्रीनशॉट भी डाल रहे थे। उन्हें विश्वास हो गया कि इस ग्रुप के लोग शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट कर काफी मुनाफा कमा रहे हैं। पीड़ित के अनुसार वह लालच में आ गए। उनसे भी इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया और 15 फीसदी गारंटी से प्रतिदिन रिटर्न का लोभ दिया गया । पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कई बार में 11 करोड़ 99 लाख 50 हजार रुपये उनके खाते में डाल दिया।पीड़ित इंद्रपाल के अनुसार शुरुआती दौर में आरोपितों ने उनके इन्वेस्टमेंट पर लाभ के रूप में 9 लाख रुपये का रिटर्न दिया। बाद में जब उन्होंने पैसे निकालने की बात कही तो टैक्स आदि के रूप में उनसे 17 करोड रुपये की मांग की गई। उसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है ,उन बैंक खातों की जानकारी कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें