मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

सीयूजे का दीक्षांत समारोह 28 फरवरी को,राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू होंगी शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सीयूजे का दीक्षांत समारोह 28 फरवरी को,राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू होंगी शामिल,67 छात्रों को दिया जाएगा गोल्ड मेडल

रांची: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड का तीसरा दीक्षांत समारोह 28 फरवरी को होगा।भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। सीयूजे के कुलपति क्षिति भूषण दास ने प्रेस वार्ता में बताया की दीक्षांत समारोह में 1539 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जायेगी। इसके अलावा 67 छात्रों को गोल्ड मेडल, तीन छात्रों को चांसलर मेडल और 35 को पीएचडी की उपाधि दी जायेगी।छात्रों के लिए ड्रेस कोड सफेद कुर्ता-पजामा और छात्राओं के लिए साड़ी रखा गया है।

कुलपति प्रोफेसर क्षिति भूषण दास ने बताया कि दीक्षांत समारोह की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में एक घंटा तक रुकेंगी। इस दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, भारत की शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के चांसलर समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। बताया कि विश्वविद्यालय काफी उन्नति कर रहा है। कई प्रकार की शोध परियोजनाओं पर भी काम किया जा रहा है।विदेशी विश्वविद्यालय से एमओयू हुआ है।कई विदेशी छात्र अगस्त में कॉलेज आयेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें