मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

सीएससी सेंटर में पिस्टल दिखा कर लैपटॉप औऱ 80 हजार की लूट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीएससी सेंटर में पिस्टल दिखा कर लैपटॉप औऱ  80 हजार की लूट

पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के डालटनगंज-पांकी मुख्य पथ पर पोखराहा खुर्द के एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में बुधवार रात पिस्टल का भय दिखा कर लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप औऱ नगद 80 हजार की लूट हुई। तीन लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया।सूचना मिलने के बाद पुलिस जरूरी जानकारी लेकर आरोपितों की गिरफ्तारी, लूटे गए सामान और नगद बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार तीन की संख्या में लुटेरे पोखराहा खुर्द के राकेश मेहता के सीएससी के समीप पहुंचे। आते ही एक लुटेरा मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिल के पास खड़ा रहा, जबकि दो केंद्र में पहुंचे और दहशत फैलाने के लिए गोली मारने की धमकी दी। दोनों अपने चेहरे को मफलर से ढक रखे थे। मोबाइल लूट लिया। लैपटॉप लेने के बाद नगद निकालने को कहा। करीब 80 हजार रुपए नगद लूटने के बाद तीनों लुटेरे पांकी की तरफ भाग निकले।सीएससी संचालक राकेश मेहता ने गुरुवार सुबह बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया है। लैपटॉप और 80 हजार रुपए लूट लिया गया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल भी लूट गया था लेकिन लुटेरे भागने के क्रम में उसे घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर नया हाईवे के पास फेंक दिया था। ईमेल से लोकेशन ट्रैक कर उसे रात में ही ढूंढ लिया गया।सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। --

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें