मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम

रांची। नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमान अफसर एम प्रबो सिंह शहीद हो गए हैं।रांची पुलिस मुख्यालय से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में लगातार अभियान जारी है। गुरुवार देर शाम को अभिनान के दौरान छोटानागरा थानान्तर्गत बलिबा के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमान अफसर एम प्रबो सिंह, सहायक समादेष्टा सुबीर कुमार मंडल, सुरेश भगत और चंदलाल हांसदा गंभीर रूप से झुलस गये। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमान अफसर एम प्रबो सिंह शहीद हो गए। सहायक समादेष्टा सुबीर कुमार मंडल, सुरेश भगत और चंदलाल हांसदा की स्थिति स्थिर है। इन्हें बेहतर इलाज के लिये रांची लाया गया। तीनों को राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें