मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

सारंडा के जंगल में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सारंडा के जंगल में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया

चाईबासा/रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मेंसारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ जारी 'एंटी-नक्सल' ऑपरेशन के दौरान सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

जवान को तत्काल मौके से रेस्क्यू कर बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल चाईबासा के सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध सघन तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान जंगल के रास्ते में नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी पर जवान का पैर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट की चपेट में आने से जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना के तुरंत बाद आला अधिकारियों को सूचित किया गया और हेलीकॉप्टर के जरिए घायल जवान को रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। सुरक्षाबलों के अनुसार, सारंडा में पुलिस और नक्सलियों के बीच निर्णायक लड़ाई चल रही है। जनवरी महीने में एक साथ 17 नक्सलियों के मारे जाने के बाद बौखलाए नक्सलियों ने अब जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगल के रास्तों और पगडंडियों पर भारी तादाद में विस्फोटक बिछा दिया है।

फरवरी और मार्च के महीने में ही सारंडा में तीन भीषण ब्लास्ट हो चुके हैं, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हुई है और कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हुए हैं।

1 मार्च को भी इसी क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ था, जिसमें कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मल्लिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

ताजा घटना के बाद चाईबासा और आसपास के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने सारंडा के जंगलों में अपनी गश्त और सर्च ऑपरेशन को और अधिक तेज कर दिया है, ताकि छिपे हुए अन्य विस्फोटकों को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके और नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें