मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल की संदेहास्पद मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल की संदेहास्पद मौत

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल में तैनात सीआरपीएफ 193 एफ बटालियन के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार (52) की ड्यूटी के दौरान संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। यह घटना मनोहरपुर प्रखंड के छोटानागरा स्थित सीआरपीएफ कैंप की है।मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को ड्यूटी के दौरान राजेश कुमार अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। साथी जवानों ने तत्काल उन्हें मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।राजेश कुमार मूल रूप से पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी में प्रतिनियुक्त थे, लेकिन फिलहाल वे सारंडा जंगल को नक्सलमुक्त बनाने के अभियान में तैनात थे। बताया गया कि वे हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहते थे और अभियान के दौरान सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।उनकी असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही सीआरपीएफ जवानों में शोक की लहर दौड़ गई। साथी कर्मियों ने बताया कि राजेश कुमार एक ईमानदार, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे। उनके निधन से बटालियन ने एक समर्पित साथी को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें