मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

नववर्ष पर रांची के मंदिरों में उमड़े लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नववर्ष पर रांची के मंदिरों में उमड़े लोग

रांची। आंग्ल नववर्ष पर राजधानी रांची के सभी मंदिरों में बुधवार सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। रांची के पहाड़ी मंदिर, चुटिया के सुरेश्वर धाम, मेन रोड के काली मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा बाड़ी, रातू रोड के दुर्गा मंदिर सहित अन्य मुहल्लों के मंदिरों में सुबह से ही लोग पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। लोगों ने परिवार के साथ नए वर्ष की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ की। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की। इस दौरान रांची के पहाड़ी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस के जवान और स्वयंसेवक मुस्तैद थे। पहाड़ी मंदिर में भक्त अरघा सिस्टम से जल अर्पण कर रहे हैं। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि भीड़ के मद्देनजर पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें