मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

कार्तिक पूर्णिमा पर नृसिह मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कार्तिक पूर्णिमा पर नृसिह मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हजारीबाग। राज्य भर में प्रसिद्ध जिला के कटकमदाग प्रखंड के खपरियांवा स्थित नृसिंह मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान नृसिंह का दर्शन किया। श्रद्धालुओं की भीड़ रात दो बजे से लगनी शुरु हो गई थी और अहले सुबह चार बजे पट खुलते ही भगवान नरसिंह के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। 400 साल से भी अधिक पुराने इस मंदिर में सांसद मनीष जायसवाल के अलावे कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह, भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद से लेकर पटना और रांची से आए श्रद्धालुओं ने भी माथा टेका। पूरे दिन पूजन का दौर चलता रहा। अहले सुबह आठ बजे तक मंदिर प्रागंण से बाहर 500 मीटर लंबी लाईन लगी थी।श्रद्धालुओं का लाईन दोपहर बाद तीन बजे तक भी लगी थी। पूजा और मेला को लेकर नृसिंह मंदिर पूजा समिति के जरिये विशेष व्यवस्था की गई थी। वहीं कई अन्य सामाजिक संगठनों का स्टाल भी मेला में लगाया गया था। श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण महाप्रसाद के रुप में किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच शिविर का आयोजन किया गया था। मेले में सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। कटकमदाग पुलिस के अलावा स्काउट एंव गाईड के कैडेट भी मंदिर के व्यवस्था में लगे हुए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें