मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

नक्सली मुठभेड़ में बलिदान हुए सुकन की एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू। पलामू के सीमावर्ती चतरा जिले के बेरियो थाना क्षेत्र में उग्रवादी संगठन टीपीसी के साथ हुई मुठभेड़ में बुधवार को शहीद जवान सुकन राम (30) का पार्थिव शव जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के ओझापतरा घर पर गुरुवार की शाम पहुंचा। शव पहुंचते ही पूरा तरहसी गम में डूब गया है। तिरंगे में लिपटे जवान के शव की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। हर कोई पार्थिव शव का दीदार करना चाह रहा था। इस दौरान भारत माता की जय, शहीद सुकन अमर रहे, जबतक सूरज चांद रहे, सुकन तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए गए।

शहीद का पार्थिव शव दोपहर बाद शाम करीब 4.30 बजे बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ से होते हुए सगालीम से तरहसी पहुंचा। शव आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग दोपहर से सुकन के तरहसी स्थित पुराने घर पर जुटे हुए थे। ताबूद में बंद पार्थिव शव लेकर पुलिसकर्मी जैसे ही शहीद के घर पहुंचे, लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। वहीं लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर किसी की आंखें नम थी। सुकन के साथी रोते बिलखते उसे याद कर रहे थे।

दरवाजे पर भी शव को अंतिम सलामी दी गई। सीआरपीएफ के डीआईजी पंकज कुमार, लेस्लीगंज के एसडीपीओ आलोक टूटी, तरहसी के थाना प्रभारी जयप्रकाश पासवान, लेस्लीगंज के बिट्टू कुमार, पांकी के उपेन्द्र नारायण सिंह ने पुष्प चक्र पार्थिव शव पर डाला और सलामी दी। बाद में शहीद के घर से 500 मीटर दूर अमानत नदी तट तक अंतिम यात्रा निकाली गयी, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। यहां राजकीय सम्म्मान के साथ शहीद जवान के शव का अंतिम संस्कार किया गया। एकलौते पुत्र कार्तिक के सहयोग से पिता अमरजीत पासवान ने मुखाग्नि दी।

अंतिम यात्रा में अन्य लोगों के अलावा पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू, तरहसी के मुखिया पंकज सिंह, 20 सूत्री सदस्य व उदयपुरा वन के मुखिया महेंद्र पासवान, पूर्व विधायक प्रत्याशी मुमताज अहमद खान, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह, पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी संजय चंद्रवंशी, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, दिलीप पांडे आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें