मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

तालाब में युवक के डूबने की सूचना पर लोगों की भीड़, एनडीआरएफ बुलाने को लेकर सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तालाब में युवक के डूबने की सूचना पर लोगों की भीड़, एनडीआरएफ बुलाने को लेकर सड़क जाम

रांची। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित छोटा तालाब में बुधवार को एक युवक के डूबने की सूचना है। इसके बाद स्थानीय लोग पानी में उतर कर युवक की खोजबीन कर रहे हैं और मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ लगी हुई है।

वहीं दूसरी तरफ काफी खोजबीन करने के बाद जब युवक का कोई पता नहीं चला तो, लोग एनडीआरएफ की टीम को बुलाने का मांग कर रहे हैं।

डूबे युवक का नाम रिज़वान बताया जा रहा हैं। घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार रात तीन दोस्त यहीं बैठे हुए थे, जिसमें एक दोस्त डूब गया और उसके बाद दोनों दोस्त फरार हो गए। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। स्थानीय लोगों में रिजवान के डूबने के बाद से आक्रोश हैं। ग्रामीणों ने पुरानी रांची से मारवाड़ी कॉलेज जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया है। इस वजह से यातायात बाधित हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम लोगों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है, लेकिन लोग एनडीआरएफ के आने तक हटने को तैयार नहीं हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें