मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

बैंक ऑफ़ इंडिया गुवा शाखा में करोड़ों का घोटाला, शाखा प्रबंधक निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बैंक ऑफ़ इंडिया गुवा शाखा में करोड़ों का घोटाला, शाखा प्रबंधक निलंबित

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया गुवा शाखा में करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है।इस मामले में पूर्व शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु पर आरोप साबित होने के बाद गुवा थाना में केस दर्ज किया गया है। वर्तमान शाखा प्रबंधक निलेश कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है।शनिवार को गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि जमशेदपुर कदमा शाखा के वरीय प्रबंधक विश्वजीत कुमार द्वारा की गई विशेष लेखा परीक्षा रिपोर्ट में गबन का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि एक जुलाई 2021 को गुवा शाखा प्रबंधक रहे जगन्नाथपुरनिवासी सुदीप सिंकु ने स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) के खाते से बिना आदेश के दो करोड़ 14 लाख 81 हजार 192 रुपये का अवैध रूप से पे ऑर्डर भुगतान कर राशि को अपने नियंत्रण में ले लिया।आरोप यह भी है कि 16 जनवरी 2023 को सुदीप सिंकु ने सेल की अनुमति के बिना धोखाधड़ी कर उक्त राशि का लेन-देन अन्नु देवी, मनोज निषाद, पुनामी बोदरा और कन्हैया कुमार साव के खातों में किया। बाद में इन खातों से निकासी भी कर ली गई।थाना प्रभारी ने बताया कि इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सभी आरोपितों के खिलाफ जांच चल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें