मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गाजियाबाद,20

फरवरी इंदिरापुरम पुलिस ने एक मीडिया समूह के कैब ड्राइवर से

नकदी व मोबाइल लूटने वाले बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस बदमाश को घटना में प्रयुक्त असलहा बरामद करने के लिए कनौनी पुलिया के

पास पहुंची थी तभी लुटेरे ने चकमा देते हुए छिपाई गन से पुलिस पार्टी पर

फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में गोली लगने से यह बदमाश घायल हो

गया है। पकड़ा गया बदमाश दिल्ली के मयूर विहार का रहने वाला है।

एसीपी

इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि 13 फरवरी को अभय

खंड चौकी क्षेत्र में तीन बदमाशों ने गन पॉइंट पर एक मीडिया समूह के कैब

ड्राइवर से 10 हजार नकद व मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले के

खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया था। इसी के चलते सोमवार की रात में

पुलिस चेकिंग कर रही थी। रात्रि में करीब 1:30 बजे पुलिस को एक मोटरसाइकिल

पर उक्त लूटकांड से जुड़ा एक लुटेरे को देखा और घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम गणेश निवासी मयूर विहार दिल्ली बताया। सख्ती से

पूछताछ में उसने 13 फरवरी को अपने दो साथियों के साथ मिलकर गन पॉइंट पर

लूटपाट की घटना कबूल की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गन के बारे में जब

पूछा तो उसने बताया कि घटना में प्रयुक्त गन कनौनी पुलिया के पास छिपा दी

थी। पुलिस उसको लेकर वहां पहुंची तो उसने पुलिस को चकमा देकर छुपाई गई गन

को उठाकर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाब में फायर किया जिसमें एक गोली

उसके पैर पर जा लगी और वह वहीं गिर गया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया और

अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया

लुटेरा शातिर किस्म का अपराधी है और इस पर लूट के कई मामले दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें