मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

तमंचा बरामद कराने गए आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, मुठभेड़ में हुआ घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजियाबाद,। थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने पुलिस हिरासत में पुलिस टीम

पर गोली चलाने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि

हत्या के प्रयास के मामले के आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर घटना में

प्रयुक्त तमंचे को बरामद करने के लिए गयी थी, तभी बदमाश ने पुलिस पर गोली

चलाई।

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि निखिल उर्फ

काले निवासी शाहपुर को पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में गिरफ्तार

किया था। पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र की बरामदगी के लिए

आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में बताये स्थान पर ले जाया गया। जहां उसने पुलिस

की गाड़ी रुकवाई और उतरकर आगे-आगे चलकर एक खाली पड़े खण्डर के अन्दर पड़े

कबाड़ में छिपाकर रखा तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से

फायर कर दिया और भागने का प्रयास किया। बदमाश के फायर से दरोगा गौरव के

बायें हाथ से गोली छूती हुई निकल गयी और वह घायल हो गये। जवाबी फायरिंग में

अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल बदमाश व दरोगा गौरव को तत्काल उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उसके कब्जे

से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें