मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

लूट का माल बरामद कराने गए लुटेरे ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजियाबाद मुरादनगर इलाके में महिला के कानों के कुंडल लूटने मेरठ के बदमाश में माल बरामदगी के दौरान पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी उस पर जवाबी गोली चलाई। इस दौरान पुलिस की ओर से चली गोली से बदमाश घायल हो गया है। उसके हाथ और पैर में गोली लगी हैं, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया किथाना मुरादनगर क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं से कुंडल लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटनाओं में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटैज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्त रजा उर्फ रजुआ को मेरठ से गिरफ्तार किया गया था।पूछताछ के दौरान लुटेरे रजा ने बताया कि उसने लूटे हुए कुंडल, तमंचा तथा चाकू को सलेमबाद गांव में खेत में छुपा कर रखा है, जिन्हें वह बरामद करा सकता है। पुलिस टीम अभियुक्त को मौके पर लेकर गयी। माैके पर पहुंचकर अभियुक्त ने माल बरामदगी के क्रम में अचानक पहले से लोडेड तमंचा निकालकर पुलिस पर फायर कर दिया। किसी तरह पुलिस कर्मियाें ने अपनी जान बचाई। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जबावी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर तथा हाथ में गोली जा लगी। अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के कब्जे से लूटे हुए दो जाेड़ी कुंडल पीली धातु, दो जिन्दा कारतूस, एक तमंचा, दो खोखा कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ है। अभियुक्त के विरुद्ध करीब 30 अभियोग पंजीकृत हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें