मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

हजारीबाग में 11 ट्रैक्टर को आग लगाने वाले पांच अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हजारीबाग,। बड़कागांव में लेवी और रंगदारी की मांग को लेकर अपराधियों ने

लगातार तीन दिनों के अंदर 11 ट्रैक्टर जला दिया था। घटना को अंजाम

देनेवाले पांच अपराधियों को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी

एसपी अरविंद कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दिया।

गिरफ्तार

आरोपितों के पास से दो कट्टा, चार गोली, दस रंगदारी का पर्चा, सात मोबाइल,

एक बाइक समेत कई सामान पुलिस ने जब्त किया। गिरफ्तार आरोपितों में

बड़कागांव के ग्राम हरली के गौतम कुमार उर्फ सिद्धार्थ , अरुण कुमार उर्फ

योगेंद्र कुमार , अशोक कुमार , सुनील कुमार और गोंदलपुरा गांव के कुलदीप

कुमार महतो शामिल है।

एसपी ने बताया कि 13 मई की रात सांढ़ गांव

में खड़े तीन ट्रैक्टर में आग लगाकर अपराधियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। 16

मई की रात कांडतरी में खड़े तीन ट्रैक्टर के इंजन को पूरी तरह से अपराधियों

ने जला दिया था। गत 23 मई को हरली गांव में खड़े एक ट्रैक्टर के इंजन व

तीन ट्रैक्टर में आग लगायी गयी थी। पकड़े गये अपराधियों ने ट्रैक्टर

मालिकों व ट्रैक्टर संघ एसोसिएशन से 15 लाख रुपये की रंगदारी व लेवी की

मांग की थी।

एसपी ने बताया कि अपराधियों द्वारा लगातार घटनाओं का

अंजाम दिया जा रहा था। इसके मद्देनजर, एसआइटी टीम का गठन किया गया। इसका

नेतृत्व बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने किया। टीम में इंस्पेक्टर अनिल

कुमार, थाना प्रभारी मुकेश कुमार दारोगा इंद्रजीत कुमार, अभिषेक कुमार व

सशस्त्र बल शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें