मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

अपराधियों ने दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अपराधियों ने दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कटहल मोड़ पर अपराधियों ने दिनदहाड़े एक कारोबारी को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल कारोबारी राधेश्याम साहू को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि राधेश्याम साहू हर दिन की तरह अपनी दुकान शांभवी इंटरप्राइजेज के पास खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। दिनदहाड़े फायरिंग होने की वजह से थोड़ी देर के लिए कटहल मोड़ के पास अफरा-तफरी मच गई। राधेश्याम साहू को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल राधेश्याम को अस्पताल पहुंचाया। राधेश्याम साहू कटहल मोड़ पर छड़ और सीमेंट का कारोबार करते हैं।

रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीन पुष्कर ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने कारोबारी को गोली मारी है। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें