मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

चतरा कांटा घर के पास अपराधियों ने की फायरिंग, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चतरा,। चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के सीसीएल एनके

एरिया अंतर्गत पुरनाडीह परियोजना के कांटा घर के निकट अपराधियों ने शनिवार

को फायरिंग की । इस फायरिंग में परियोजना में संचालित शांति समिति का

कर्मी घायल हुआ है। घायल व्यक्ति का नाम कौशल यादव बताया जा रहा है। कौशल

को दो गोली लगी है। घटना के बाद उसे आनन-फानन में डकरा स्थित सीसीएल

सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर

कर दिया गया है। गोली कौशल के शरीर में फंसा हुआ है।

मिली जानकारी

के अनुसार दो बाइक में पांच युवक मुंह बांधकर आये थे। इन अपराधियों ने दौड़ा

दौड़ाकर वहां पर मौजूद लोगों पर फायरिंग की। अपराधियों ने करीब 8 से 10

गोली चलायी। इस फायरिंग में कौशल

घायल हो गया। घटना के बाद कोयला

व्यवसायियों, उनके स्टाफ और सीसीएल कर्मियों दहशत का माहौल है। सूत्रों का

कहना है कि इस घटना को टीएसपीसी के नक्सलियों ने अंजाम दिया है।

चतरा एसपी विकास पांडे ने बताया कि फायरिंग की घटना हुई है। एक व्यक्ति घायल हुआ है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें