मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

पीएसएमई कंपनी पर अपराधियों ने की गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पीएसएमई कंपनी पर अपराधियों ने की गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़। रामगढ़ जिले के सयाल डी परियोजना में काम कर रही पीएसएमई कंपनी के बेस कैंप पर अपराधियों ने गोलीबारी की है। अपराधियों ने रंगदारी वसूली के लिए गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर पहुंचे पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने बताया कि एक स्कूटी पर सवार होकर दो अपराधी सोमवार की रात कंपनी के बेस्ट कैंप पर पहुंचे थे। उनमें से एक व्यक्ति ने एक राउंड गोली चलाई है। अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए यह काम किया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस अन्य सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उन्होंने सीसीएल में काम करने वाले ठेकेदारों और कंपनी के प्रतिनिधियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

अपराधी राहुल दुबे ने ली घटना की जिम्मेदारी

अपराधी राहुल दुबे ने गोलीबारी की इस घटना की जिम्मेदारी ली है। उसने सोशल मीडिया पर एक पर्चा भी पोस्ट किया है। जिसमें कंपनी के मालिकों को रंगदारी देने और मैनेज करने को कहा गया है। टीके राव के लिए राहुल दुबे ने इस आखिरी चेतावनी भी बताया है। उसने पर्चा में यह भी लिखा है कि जीएम ऑफिस में काम करने वाले सभी ठेकेदार भी इस धमकी को अपने लिए भी माने।

कंपनी के पदाधिकारी ने बताई घटना की कहानी

घटना के संबंध में पीएसएमई कंपनी के इंचार्ज कुंदन व सिक्योरिटी गार्ड ने बताया एक ब्लेक स्कूटी पर सवार होकर दो लोग पहुंचे थे। एक राउंड कंपनी के मेन गेट में फायरिंग कर पर्चा छोड़कर वापस सयाल की ओर भाग निकले। अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में गेट पर छेद हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें