मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता से रांची आ रही बस में अपराधियों ने यात्रियों से लूटे 20 लाख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

16 जनवरी । दशम फॉल थाना क्षेत्र के नावाडीह के समीप चार

अपराधियों ने मंगलवार को कोलकाता से रांची आ रही बस में हथियार के बल पर

लूटपाट को अंजाम दिया है। अपराधियों ने हथियार के बल पर शिवम बस में सवार

कई यात्री और कारोबारियों से लगभग 20 लाख लूटकर जंगल की ओर भाग गये। घटना

की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

जानकारी

के अनुसार शिवम बस यात्रियों को लेकर बाबूघाट कोलकाता से रांची की तरफ आ

रही थी। इसी क्रम में दशम फॉल थाना क्षेत्र के समीप नावाडीह( नुनु होटल )के

पास अपराधियों ने बस ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए कहा। बस नहीं रोकने पर

अपराधियों ने ड्राइवर पर बंदूक के बट से हमला किया और बस को नुनु होटल के

पास रुकवाया। अपराधियों ने बंदूक और चाकू की नोंक पर तीन सब्जी कारोबारी से

पैसों से भरे बैग लूट लिये। साथ ही अपराधियों ने एक यात्री के पैर में

चाकू मारकर पांच लाख की लूटपाट की। घायल व्यक्ति को बुंडू ट्रॉमा सेंटर में

भर्ती करवाया गया है। लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने

उपचालक के सिर पर मारा और गेट खुलवाकर जंगल की तरफ भाग निकले।

थाना

प्रभारी प्रेम प्रकाश में बताया कि लगभग 20 लाख की लूट हुई है। अपराधी

कोलकाता से ही बस पर सवार थे। घटना को अंजाम देकर वह नूनू होटल के पास

उतरकर जंगल की ओर भाग गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें