मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

दुकान में घुसकर अपराधियों ने दुकानदार का काटा गला, गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुकान में घुसकर अपराधियों ने दुकानदार का काटा गला, गंभीर

रांची। पंडरा ओपी क्षेत्र के रवि स्टील के पास अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति का गला काट दिया। यह घटना गुरुवार देर शाम की है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।अपराधियों ने घटना को उस जगह अंजाम दिया जहां पर सत्संग का कार्यक्रम चल रहा था। इस घटना के बाद लोगों की काफी भीड़ भी जमा थी। इसके बावजूद भी अपराधी आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। अपराधी जिस समय घटना को अंजाम दिये उस समय आसपास के दुकानदार डर से अपना दुकान बंद कर भाग गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दुकानदार भूपेश साहू अपने दुकान में बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर अज्ञात अपराधी पहुंचे और उनके गला पर धारदार हथियार से वार किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आस-पास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें