मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत शताब्दी नगर के पास सोमवार की भोर में पुलिस की एक शातिर अपराधी से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई के दौरान मोटर साइकिल सवार पच्चीस हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। गोली से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस एवं खोखा और कुछ जेवरात बरामद किए हैं।पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गोली से घायल बदमाश पनकी थाना क्षेत्र के डूडा कालोनी रतनपुर निवासी अनमोल सिंह (22) है। उसके खिलाफ पनकी, नजीराबाद, गोविन्द नगर, नौबस्ता में लूट, छिनैती समेत 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।डीसीपी पश्चिम ने बताया कि आठ अगस्त को बांके बिहारी ज्वैलर्स में हुई लाखों की चोरी मामले में वांछित अभियुक्तों की तलाश में रविवार देर रात पनकी थाना प्रभारी निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह अपने हमराहियों के साथ संदिग्ध अपराधियों की तलाश में लगे हुए थे। सोमवार भोर में शताब्दी नगर के पास एक संदिग्ध मोटर साइकिल से जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगा। यह देखते ही पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश का पीछा किया। हालांकि इस दौरान बदमाश अनमोल सिंह पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। उसके कब्जे से पीले एवं सफेद धातु के जेवरात बरामद किए। इतना ही नहीं पुलिस टीम को उसके पास से 1500 रुपये नकद मिला है। उस पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें