मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में मोबाइल लूट कांड का बदमाश घायल, तमंचा समेत गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस मुठभेड़ में मोबाइल लूट कांड का बदमाश घायल, तमंचा समेत गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में थाना सुभाषनगर पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के दौरान मोबाइल लूट कांड में वांछित चल रहे शातिर बदमाश पारस पुत्र डोरीलाल (25) निवासी एलआईसी कॉलोनी, मुंशीनगर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा, एक जिंदा कारतूस और स्पलेंडर प्लस बाइक बरामद की।मामला 16 अक्टूबर 2024 का है, जब मेधांस हॉस्पिटल के पास बाइक सवार बदमाशों ने राहुल श्रीवास्तव का मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने पहले आरोपी देवेस को गिरफ्तार किया था, जबकि पारस तब से वांछित चल रहा था। बुधवार रात करीब 1 बजे आजाद पेट्रोल पंप के पास चेकिंग के दौरान पारस बाइक से पहुंचा और पुलिस को देखते ही कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। पीछा करने पर उसकी बाइक गड्ढे में फिसलकर गिर गई। घिरने पर उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभियुक्त पारस बेहद शातिर और सक्रिय अपराधी है। पकड़ से बचने के लिए उसने पुलिस टीम पर जानलेवा फायर किया। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ धारा 109 बीएनएस व आर्म्स एक्ट में नया मुकदमा दर्ज हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें