मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस टीम ने मंगलवार की देर रात्रि एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने बैटरी के शोरूम से कैश चोरी किया था।अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि 4 मार्च को थाना उत्तर क्षेत्र के नगला पान सहाय निवासी सत्यपाल सिंह पुत्र राम सनेही लाल ने तहरीर दी कि 28 फरवरी की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उसकी बैटरी के शोरूम में रखा कैश चोरी कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। विवेचना के दौरान अभियुक्तगण अतुल कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी लगंडे की चौकी थाना हरी पर्वत जनपद आगरा, कान्हा पुत्र प्रवेश कुमार निवासी 100 फुटा रोड़ थाना कालिन्दी विहार जनपद आगरा व विकाश श्रीवास्तव पुत्र सुनील श्रीवास्तव निवासी मोतियों की बगीची थाना हरि पर्वत जनपद आगरा का नाम प्रकाश में आया। जिनकी पुलिस टीम को तलाश थी। इसी क्रम में थाना उत्तर प्रभारी राजेश कुमार पाण्डेय पुलिस टीम के साथ मंगलवार की देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त अतुल कुमार थाना क्षेत्र उत्तर में श्री गिर्राज जी धाम नगला पान सहाय में कहीं भागने की फिराक में छिपा हुआ है।सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे रोका तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लग गयी। जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त अतुल कुमार पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक बाइक एवं चोरी किये गये रुपयो में से 4,650 रुपये बरामद हुए हैं।एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है। उसको पुलिस अभिरक्षा में लेकर उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें