मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस लाइन मे सिपाही पत्नी की संदेहास्पद मौत,जांच में जुटी एसएफएल टीम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सहरसा,। सदर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन स्थित आवासीय परिसर के एक

क्वार्टर में रहने वाले सिपाही की 22 वर्षीय पत्नी की रहस्यमय मौत जिला

पुलिस के समक्ष एक पहेली बन गई है। पुलिस ने संभावना जताई है कि सिपाही

पत्नी की सुनियोजित हत्या की गई है।

घटना को लेकर घटना स्थल पर

पहुंचे एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि सुबह में सूचना मिली कि सिपाही की

पत्नी दरवाजा नहीं खोल रही है। अगल बगल के सिपाही के द्वारा खिड़की से देखा

गया कि उसका मृत शरीर पड़ा हुआ है। घटनास्थल पर जांच के लिए डॉग स्क्वायड,

एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। तत्काल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने

कहा कि अभी हमलोग इसकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं कि यह हत्या है या

आत्महत्या।सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि

लोकसभा चुनाव को लेकर लगभग एक माह से सिपाही मिलन की ड्यूटी कैमूर में लगी

थी। घटना के वक्त उसकी पत्नी घर में अकेली ही थी, जिसकी शुक्रवार की रात

अज्ञात तरीके से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक महिला वर्षा कुमारी का

पति नौगछिया निवासी मिलन कुमार सिपाही की शादी पिछले वर्ष हुई थी।उसके बाद

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

आलोक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 1 एवं 2, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित,

पुलिस उपाधीक्षक साइबर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी घटनास्थल पर

पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया,जिसमें पुलिस पदाधिकारियों को प्रथम

दृष्ट्या यह मामला हत्या का लगा। उसके बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर

पुलिस अग्रतर कार्यवाई में जुट गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार

इस घटना की अनुसंधान के लिए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में

एक विशेष टीम का गठन किया गया।साथ ही वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान के लिए

एफएसएल की टीम, फिंगर प्रिंट की टीम एवं डॉग स्कॉड की टीम को भी बुलाया गया

है।तब तक पूरी घटना स्थल को सुरक्षित कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें