मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

भुंतर में 401 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कुल्लू,। थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक

व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चरस तस्करी का मामला शनिवार रात उस दौरान

सामने आया जब पुलिस दल बड़ा भुइन फोरलेन सड़क मार्ग पर गश्त पर थे। पुलिस

जब रैन शेल्टर के समीप पहुंची तो सामने से आ रहा व्यक्ति घबरा गया और भागने

का प्रयास करने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर उस व्यक्ति को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान उस व्यक्ति के कब्जे से 401 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने

चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस

अधीक्षक डॉ कार्तिकेयन नए बताया कि पुलिस ने आरोपी जगत राम (31) पुत्र

ईश्वर दास निवासी कशामटी , भुट्टी जिला कुल्लू के विरुद्ध मादक पदार्थ

अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की

प्रक्रिया को पुलिस द्वारा पूरा किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें