जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाकपा का विरोध प्रदर्शन 9 को
मेदिनीनगर । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रुचिर
कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रविवार को
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रेडमा स्थित कार्यालय में 12 बजे से विरोध
प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 1942 को ही महात्मा गांधी
ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था। यह अगस्त महीना क्रांतिकारियों
का महीना है और इस समय सभी सार्वजनिक कंपनियों को प्राइवेट के हाथों बेच
रही है केंद्र सरकार। डीजल का मूल्य पेट्रोल से भी ज्यादा हो गया है और
सरकार द्वारा लगातार जनता को टैक्स के बोझ से लादने का काम किया जा रहा है।
इन्हीं जनविरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन एवं विरोध किया जाने का
निर्णय लिया गया है।





