लातेहार में नक्सलियों ने मिक्सर मशीन फूंकी
लातेहार,
26 दिसंबर झारखंड में लातेहार जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र में
सोमवार रात प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादियों ने पुल निर्माण स्थल पर
जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों ने मिक्सर मशीन फूंक दी।
यह घटना
महुआडांड थाना से लगभग आठ किलोमीटर दूर ग्राम चुटिया में हुई। नक्सलियों ने
पुल निर्माण कार्य में लगे चार मिस्त्रियों व कर्मियों के साथ मारपीट भी
की। मजदूरों ने बताया पांच नक्सलियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। इसके
बाद भाग गए। सूचना पर मंगलवार सुबह पुलिस पहुंची।





