भाकपा माओवादियों का पश्चिमी सिंहभूम में दो नक्सली कैंप ध्वस्त
पश्चिमी
सिंहभूम, 26 फरवरी । पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस ने भाकपा
माओवादियों के दो नक्सली कैंप का ध्वस्त कर दिया। पुलिस सोमवार को
नक्सलियों के खिलाफ टोन्टो और जेटेया थाना क्षेत्र के झिरझोर एवं पोखरिया
के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक कैंप
को ध्वस्त किया गया।
इस कैंप में लगभग 70 लोगों की रुकने की
व्यवस्था थी तथा इसी क्षेत्र से एक पुराने अस्थायी नक्सली कैम्प में लगभग
30 लोगों की रुकने की व्यवस्था थी, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त
किया गया। साथ ही दोनों नक्सली कैम्प से दैनिक उपयोग एवं अन्य सामग्री
बरामद की गयी है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
इस कैंप
में सात कम्युनिस्ट पार्टी पुस्तक, एक जिला गाइड पुस्तक, पांच नक्सली
प्रशिक्षण नोटबुक, एक रेडियो ट्रांजिस्टर, एक कम्युनिस्ट पार्टी सदस्य
पुस्तक सहित अन्य दैनिक उपयोग के समान बरामद किये गये है। एसपी आशुतोष शेखर
ने बताया कि इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी है।





