भाकपा ने हेमन्त सोरेन को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई
रांची,। भाकपा के राज्य सचिव महेन्द्र पाठक और जिला सचिव अजय
सिंह ने हेमन्त सोरेन को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। साथ
ही उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि हेमंत सोरेन के आने से झारखंड का विकास
और तेज होगा।
दोनों भाकपा नेताओं ने संयुक्त रुप से गुरुवार को
कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड एक विकसित राज्य बनेगा। पूरे देश
में सांप्रदायिक सौहार्द का मिशाल कायम रहेगा । भाकपा झारखंड हित में लिए
गए हर फैसले में सरकार के साथ मजबूती से खड़ा रहेंगी।





