पीछा कर गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी, चार गोवंश मुक्त करवाए, एक गौ तस्कर गिरफ्तार
भरतपुर, डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके में डीएसटी टीम ने गोवंश से
भरी पिकअप को जब्त किया है। पिकअप में मौजूद चार गोवंश को मुक्त करवाया गया
और एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर पिकअप को जब्त किया गया है। गौ तस्कर जयपुर
से गोवंश लेकर आ रहा था। सूचना पर डीएसटी टीम ने नाकाबंदी की, जब गौ तस्कर
नाकाबंदी तोड़कर भागा तो, डीएसटी टीम ने पिकअप का पीछा कर गौ तस्कर को
गिरफ्तार कर लिया।
टीम के इंचार्ज सुल्तान सिंह ने बताया कि इनपुट
मिला था कि जयपुर की तरफ से एक पिकअप आ रही है। जिसमें गोवंश भरे हुए हैं।
जिसके बाद डीएसटी टीम ने गणसौरा-मोठुका रोड़ पर नाकाबंदी शुरू कर दी। जैसे
ही गौ तस्कर की पिकअप नाकाबंदी पर पहुंची तो वह नाकाबंदी तोड़कर भाग निकले।
इसके बाद पिकअप का पीछा किया गया। काफी पीछा करने के बाद डीएसटी टीम ने
पिकअप को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पिकअप में चार गोवंश भरे हुए मिले।
जिन्हें गौशाला भिजवाया गया। वहीं पिकअप में एक गौ तस्कर बैठा हुआ था। उसे
गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ताजपुर बताया जो कि
मामूरा का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।





