मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

शिमला में चचेरे भाई ने नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, गर्भवती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शिमला,

16 फरवरी । राजधानी शिमला में चचेरे भाई ने अपनी नाबालिग बहन के

साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोपी लंबे समय से डरा धमका

पीड़िता के साथ संबंध बना रहा था। गर्भवती होने के बाद सख्ती से पूछताछ पर

नाबालिग ने सारे प्रकरण के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित के

विरूद्व दुष्कर्म की धारा व पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता

नेपाली मूल की है। यह घटना बालूगंज थाना क्षेत्र में सामने आई।

पीड़िता

की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को उसका जेठ

का लड़का पढ़ाने-लिखाने की जिम्मेवारी लेकर अपने साथ ले गया था। वह शिमला

शहर में किराए के कमरे में उसकी बेटी संग रह रहा था। दो दिन पहले उसकी बेटी

जब उनके पास आई, तो उसके पेट में दर्द उठा।

पूछताछ करने पर

पीड़िता ने परिजनों को बताया कि उसके चचेरा भाई ने डरा-धमका कर उसके साथ

शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ

बालूगंज थाने में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल

करवाया, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने

बताया कि आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (3) व 506 व पाॅक्सो एक्ट के

तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपित को जल्द

गिरफ्तार किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें