मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

देवघर में चोरी का विरोध करने पर दंपती की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देवघर,

20 फ़रवरी । देवघर नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा मोहल्ला स्थित तालाब

के सामने के एक घर में चोरी की नीयत से घुसे युवकों ने गृहस्वामी अनुज

कुमार वर्णवाल (60 ) और उसकी पत्नी बासमती देवी (55 ) की हत्या कर दी। घटना

सोमवार देर रात की है। अपराधी ने दोनों पति-पत्नी का सिर सहित चेहरा पूरी

तरह से कुचल दिया। आस-पास के लोगों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी।

बताया

जाता है कि आरोपित चोरी की नीयत से घर में घुसे हुए थे। लेकिन अपराधी जैसे

ही घर में घुसे दंपती की नींद खुल गयी।इसके बाद उन्होंने चोरी का विरोध

करने लगे। इसलिए अपराधियों ने दंपती को मौत के घाट उतार दिया।

घटना

की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की लिए

अस्पताल भेज दिया है। इस हत्या में दो अपराधी शामिल थे, जिसमें से एक

अपराधी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच

में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें