मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती पर टांगी से हमला, युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती पर टांगी से हमला, युवक की मौत

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला स्थित आरआईटी थाना क्षेत्र के राधास्वामी सत्संग गेट के पास बुधवार की रात लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक जोड़े पर टांगी से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। इस हमले में भोला बिरुआ उर्फ रितेश बिरुआ (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ रह रही सीता मार्डी गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सीता मार्डी और भोला एक वर्ष से साथ रह रहे थे। सीता मार्डी विवाहित है और अपने पति राजेन्द्र मार्डी से पिछले एक साल से अलग रह रही थी। उनके चार बच्चे हैं। वहीं भोला बिरुआ भी विवाहित था और अपनी पत्नी और बच्चों से अलग रह रहा था। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हुए सीता के साथ रह रहा था।थाना प्रभारी के अनुसार, यह रिश्ता राजेन्द्र मार्डी को स्वीकार नहीं था। जब भी वह विरोध करने आता था, भोला उसे मारकर भगा देता था। बीती रात राजेन्द्र ने कुलुपटंगा स्थित घर में घुसकर दोनों पर टांगी से हमला कर दिया और फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां भोला को मृत घोषित कर दिया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें