मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए सुविधा, टाटानगर से आरएमपीबी तक चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रेलवे भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए सुविधा, टाटानगर से आरएमपीबी तक चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

पश्चिमी सिंहभूम।रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्री भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर (टाटा) और आरएमपीबी (रम्पा/आरएमपीबी) के बीच विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।यह ट्रेन निर्धारित तिथियों में प्रतिदिन संचालित होगी और परीक्षार्थियों को आवागमन में विशेष सुविधा प्रदान करेगी।रेलवे की ओर से सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 08181 टाटानगर-आरएमपीबी परीक्षा स्पेशल 3 अगस्त से 6 अगस्त तथा 9 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक कुल 10 फेरों में चलाई जाएगी।वहीं ट्रेन संख्या 08182 आरएमपीबी-टाटानगर परीक्षा स्पेशल 4 अगस्त से 7 अगस्त तथा 10 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक कुल 10 फेरों में संचालित होगी।ट्रेन संख्या 08181 टाटानगर से रात 12:45 बजे प्रस्थान कर खड़गपुर, आद्रा, बर्धमान, आसनसोल, बोलपुर, रामपुरहाट, पाकुड़, गुमानी, न्यू फरक्का, मालदा टाउन, एकलखी, बन्दीपुर और गौरामपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहरते हुए सुबह 9:30 बजे आरएमपीबी पहुंचेगी।वापसी में ट्रेन संख्या 08182 आरएमपीबी से सुबह 10:00 बजे रवाना होकर निर्धारित स्टेशनों से होते हुए शाम 7:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी।रेल प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 16 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 12 सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे, दो सामान्य कोच तथा दो एसएलआरडी (गार्ड सह लगेज वैन) शामिल रहेंगे।ट्रेन के परिचालन, क्रू एवं अन्य व्यवस्थाओं का समन्वय संबंधित रेल मंडलों और जोनों के सहयोग से किया जाएगा।दक्षिण पूर्व रेलवे ने उम्मीद जताई है कि इस विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन के संचालन से आरआरबी परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों को समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ का दबाव भी कम होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें