मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी के भाषण पर विवाद, संजय जायसवाल ने स्पीकर को लिखा पत्र, आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल गांधी के भाषण पर विवाद, संजय जायसवाल ने स्पीकर को लिखा पत्र, आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग

नई दिल्ली। लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान दिए गए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों और आरोपों को सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की है।

संजय जायसवाल ने पत्र में लोकसभा की कार्यप्रणाली और कार्य संचालन नियमावली के नियम 380 के तहत नोटिस दिया है।

उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कई बार असंसदीय शब्दों और अभिव्यक्तियों का इस्तेमाल किया तथा प्रधानमंत्री और सरकार के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए।

पत्र में जायसवाल ने कुछ कथनों का उल्लेख किया है, जिन्हें उन्होंने असंसदीय बताया है।

इनमें 'आपने भारत को बेच दिया,' 'आपने भारत माता को बेच दिया,' 'अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करना शर्मनाक है' (पेज 21), 'यूएस ट्रेड डील एक 'शर्मनाक' कृत्य है' (पेज 8), और 'हम (भारत के लोग) को इस व्यापार समझौते के जरिए मूर्ख बनाया गया' (पेज 9) जैसे कथन शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ये शब्द संसद की पुस्तक 'असंसदीय अभिव्यक्तियां (2021)' में दर्ज मानकों के खिलाफ हैं।

भाजपा सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सदन में कुछ आरोप बिना पूर्व प्रमाणीकरण के लगाए।

उन्होंने लिखा कि यदि इन असंसदीय शब्दों और आरोपों को अभी नहीं हटाया गया तो ये लोकसभा की स्थायी कार्यवाही का हिस्सा बन जाएंगे।

संजय जायसवाल ने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है कि नियम 380 के तहत राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल किए गए इन शब्दों को कार्यवाही के रिकॉर्ड और शब्दशः विवरण (वर्बेटिम प्रोसीडिंग्स) से हटाया जाए।

उन्होंने कहा कि यह सदन की गरिमा, अधिकार और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए आवश्यक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें