धनबाद में 24 कंटेनमेंट जोन का निर्माण, लगाया गया कर्फ्यू :एसडीओ।
धनबाद । जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना वयरस से संक्रमित व्यक्ति के मिलने के बाद अनुमंडल दंडाधिकारी राज महेश्वरम ने पोजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।
धनबाद में लाला गली, नियर आंगनबाड़ी केंद्र, मिठाई गली रोड, मटकुरिया, बीसीसीएल क्वार्टर, नियर कोयला नगर साईं मंदिर, भूदा, रुपेश सिन्हा रोड (राधा कृष्ण भवन) विनोद नगर, नियर शिव शक्ति मंदिर धैया, चौधरी निवास नियर सिटी सेंटर, भूदा बस्ती, दास टोला धैया, हाउसिंग कॉलोनी नियर धवेतरी क्लीनिक, बाघमारा प्रखंड में मौजा रूदी।
मौजा लुतीपहाड़ी, मौजा उपर देवघरा, मौजा बागड़ा, मौजा कच्चरी,निचितपुर पंचायत में तिवारीडीह, मौजा मछियारा, टुंडी प्रखंड में ग्राम कुंडी (तिवारी टोला), बलियापुर प्रखंड में भिखराजपुर पंचायत, रखितपुर बस्ती, हरिबोलथान। पुटकी अंचल में बड़ा पुटकी, सिजुआ तथा लोयाबाद में दो-दो,भेलाटांड़, पेटिया।
एसडीओ ने कहा कफर्यू का उलंघन करने पर सख्त कार्यवाई की जाएगी । उन्होंने लोगों से प्रशासन की सहयोग देने की अपील की है ।





