मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के ओंकारेश्वर धाम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

14 जनवरी राजधानी के बूटी मोड़ के पास त्रिवेणीपुरम स्थित श्री

ओंकारेश्वर धाम मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है। मंदिर में भगवान शंकर

सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी।

इसके लिए मंदिर परिसर में 20 से 22 जनवरी तक प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का

आयोजन होगा।

प्राण प्रतिष्ठा आयोजन समिति के अध्यक्ष कमलेश तिवारी

ने रविवार को कहा कि 20 जनवरी को शोभायात्रा निकालकर कलश जलभरी कार्यक्रम

होगा। इसके बाद तीनों दिन पूजन, अनुष्ठान, कथा-प्रवचन, महायज्ञ, सामूहिक

महाआरती, जागरण और भंडारा सहित अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। प्राण-प्रतिष्ठा

संपन्न होने के बाद से दिन के दो बजे से भंडारा होगा और शाम सात बजे

सामूहिक दीप आरती होगी। इसके बाद रात 11 बजे तक भक्ति जागरण का कार्यक्रम

होगा।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सफल बनाने में आयोजन समिति के

उपाध्यक्ष विजय सिंह, सचिव नरेंद्र सिंह, उपसचिव अमित सिंह, कोषाध्यक्ष

संजय वर्मा, मुख्य संरक्षक आभाष कुमार, सदस्य सुमित सिंह, अभय सिंह, अंकित

पांडेय, मनोज दुबे, राजेश सिंह, विजय कुशवाहा, सुमन श्रीवास्तव, महेश

तिवारी, संजय सिंह, सिंटू कुमार, ब्रजेश कुमार, संजय साहा, राजीव दुबे,

मुरली और शैलेंद्र वर्मा जुटे हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें