मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

अमेठी में कांग्रेसियों ने मनाया क्रांति दिवस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमेठी में कांग्रेसियों ने मनाया क्रांति दिवस

अमेठी। भारत के इतिहास में 9 अगस्त के दिन को 'अगस्त क्रांति दिवस' के रूप में जाना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन लेने के बावज़ूद जब अंग्रेज़ भारत को स्वतंत्र करने को तैयार नहीं हुए तो राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आज़ादी की अंतिम जंग का ऐलान कर दिया था जिससे अंग्रेजी हुकूमत में दहशत फैल गई थी। क्रांति दिवस हमारे स्वतंत्रता संग्राम का ऐतिहासिक अध्याय है।

कांग्रेस पार्टी के अमेठी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने शनिवार को क्रांति दिवस के मौके पर अपने सम्बोधन में कहा कि हम सब मिलकर संविधान की रक्षा करेंगे और एक नई क्रांति की शुरुआत अपने नेता राहुल गाँधी के साथ करेंगे। जिस तरह से आज सत्ता का दुरूपयोग कर गलत वोटर लिस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके खिलाफ हम सब एक होकर आंदोलन करेगे। 9 अगस्त को क्रांति दिवस पर आजादी के लिए अपना सर्वस्‍व अपर्ण करने वाले अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शत्रुघन सिंह, कांग्रेसी नेता अरविंद चतुर्वेदी, सर्वेश सिंह, राम बरन कश्यप, सुनील सिंह, कांग्रेस पार्टी के अमेठी जिला मीडिया प्रभारी फिरोज आलम, तथा मतीन अहमद, धर्मेंद्र तिवारी, सबीना, राम मनोहर पासी, सोनू सिंह, जगन्नाथ यादव, महावीर कोरी ,गीता सिंह, श्रद्धा सिंह, सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें