मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस और आप ने किया गठबंधन का ऐलान, दिल्ली में कांग्रेस तीन सीटों पर लड़ेगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। काफी जद्दोजहद के बाद आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय हो गया। दोनों पार्टियों ने पांच राज्यों दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में लोक सभा चुनाव लड़ने को फैसला किया है। चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।कांग्रेस और आप के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने की। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने सीट शेयरिंग को लेकर औपचारिक घोषणा करते कहा कि दिल्ली (7 सीटों) में कांग्रेस 3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी।उन्होंने कहा कि गुजरात (26 सीटों) में कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा (10 सीट) में कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी। मुकुल वासनिक ने कहा कि आप और कांग्रेस उन सभी जगहों पर एक साथ प्रचार करेंगे जहां दोनों पार्टियों के उम्मीदवार और भारतीय गठबंधन के अन्य दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगें।लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच सीट बंटवारे पर दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस उत्तर पूर्व, चांदनी चौक और उत्तर पश्चिम सीट पर चुनाव लड़ेगी। नई दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में आप चुनाव लड़ेगी। उधर, आप के सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस और आप स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगी। असम में बातचीत का रास्ता अभी भी खुला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें