मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को पत्र लिखा है। पत्र के जरिये राज्य की जनता के हित में पूर्ववर्ती राज्य सरकार के जरिये लागू लैंड बैंक को समाप्त करने, 2017 में भूमि सुधार कानून में किए गए संशोधन को समाप्त करने तथा पिछड़े वर्ग के उत्थान एवं सामाजिक विकास के लिए अलग पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का गठन करने की मांग की।उन्होंने कहा कि राज्यहित में यह एक जरूरी कदम है जो सीधे जनजीवन को प्रभावित करने वाला है। पिछली सरकार द्वारा जो लैंड बैंक बनाया गया है उससे झारखंड में लाखों परिवार आज भी सीधे प्रभावित हो रहे हैं।लैंड बैंक,भूमि सुधार कानून में परिवर्तन ने झारखंड में विवादों की संख्या बढ़ा दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली अधिकांश ग्रामीण आबादी आज इन कानूनो से प्रभावित है, इन कानूनो का अपरोक्ष रूप से फायदा पूंजीपतियों को हो रहा है।भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में झारखंड में पिछड़ी जाति की घोर उपेक्षा की गई है उनके आरक्षण का दायरा 27प्रतिशत से घटकर 14प्रतिशत भाजपा के शासनकाल में कर दिया गया। आज भी भाजपा पिछड़े जातियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती है। झारखंड में पिछड़ी जातियों के सामाजिक,आर्थिक विश्लेषण और अध्ययन तथा उनके विकास के लिए अलग से पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का गठन किया जाना आवश्यक है ताकि झारखंड के विकास में पिछड़ी जातियां समाज की एक मजबूत धुरी बन सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें