राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने की बैठक
रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मंगलवार को सर्किट
हाउस में कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की।इस दौरान मीर ने कांग्रेस के
राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की।
इस
दौरान मीर ने राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों की भी समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को झारखंड में सफल बनाने के लिए
सारे नेता और कार्यकर्ता जुट जाये। उन्होंने कहा कि झारखंड में यह यात्रा
काफी अहम है। कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी भी दी गयी है।





