मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

वंशवाद को परिभाषित करते हुए प्रधानमंत्री का तंज, एक परिवार तक सीमित हो गई है कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 5 फ़रवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का उत्तर देते हुए कांग्रेस

पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पार्टी एक परिवार तक सीमित हो गई है और

करोड़ों परिवारों की आकांक्षाओं और उपलब्धियों को नहीं देख पा रही है।

प्रधानमंत्री

ने सोमवार को परिवारवाद की परिभाषा प्रस्तुत करते हुए कांग्रेस पार्टी और

भाजपा के बीच अंतर बताया। उन्होंने कहा कि किसी परिवार में एक से अधिक

व्यक्ति अपने बल पर और जनता के सहयोग से राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति करते

हैं, उसे हम वंशवाद की राजनीति नहीं कहते हैं। हमारे लिए वंशवाद की राजनीति

का मतलब है कि एक पार्टी एक परिवार द्वारा चलाई जाए, पार्टी एक परिवार के

सदस्यों को प्राथमिकता दे और परिवार के सदस्य ही पार्टी के सभी महत्वपूर्ण

निर्णय लें।

इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने भाजपा के दो बड़े

नेताओं राजनाथ सिंह और अमित शाह का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेता

भाजपा को नहीं चलाते हैं। उनका इशारा दोनों नेताओं के बेटों से था, जो

वर्तमान में सार्वजनिक जीवन में हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए

कहा कि पार्टी एक परिवार तक सीमित हो गई है। वह देश के करोड़ों परिवारों की

आकांक्षाओं और उपलब्धियों को नहीं देख पा रही है।

प्रधानमंत्री ने

कांग्रेस पर विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल होने की बात कही। उन्होंने

कहा कि विपक्ष की मौजूदा हालत के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है।

कांग्रेस के पास अच्छा प्रतिद्वंद्वी बनने का मौका है। हालाँकि, वे पिछले

दस वर्षों में अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में विफल रहे। एक ही उत्पाद को

बार-बार प्रस्तुत किया जा रहा है।

उन्होंने अपने कार्यकाल की तुलना

कांग्रेस पार्टी से की और कहा कि अगर वे (कांग्रेस पार्टी) सत्ता में होते

तो बहुत से प्राप्त लक्ष्यों को पाने में सालों लग जाते।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें